डॉन रिपोर्टर, उज्जैन।
रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर श्री सुरेशचंद्र वासनेय का गुरुवार सुबह करीब 8 बजे निधन हो गया। वे उज्जैन संभाग आईजी राकेश गुप्ता के ससुर हैं। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे देवासरोड स्थित आईजी बंगले से निकलेगी।
78 वर्षीय श्री वासनेय मूलतः उत्तराखंड के देहरादून निवासी थे। वृद्धावस्था व लंबे समय से बीमारी से ग्रसित होकर वे अपने दामाद व पुत्री के साथ रहकर उपचाररत थे। हाल ही में अत्यधिक तबियत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसपर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली।
रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर श्री वासनेय का निधन, शुक्रवार दोपहर 12 बजे आईजी बंगले से निकलेगी अंतिम यात्रा