डॉन रिपोर्टर, उज्जैन।
महिला आईटीआई शासकीय संस्थान में 10 दिसंबर दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाले अजाक्स के आयोजन का सपाक्स ने विरोध किया है। अजाक्स के इस आयोजन में बदलाव लाने के लिए सपाक्स समाज मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे उज्जैन कलेक्टर शशांक मिश्र को एक ज्ञापन भी सौंपेगा। यदि फिर भी बात नहीं बनी तो सपाक्स समाज इस बदलाव के लिए कानून का दरवाजा खटखटाएगा।
सपाक्स ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर जताया ये विरोध
■ 10/12/ 2019 को महिला आईटीआई उज्जैन में अजाक्स संस्था द्वारा संविधान शपथ विधि समारोह आयोजन की आड़ में कार्यक्रम आयोजित करने का सपाक्स समाज विरोध करता है।
■ किसी भी शासकीय संस्थान में गैर शासकीय आयोजन के लिए शासकीय स्थान अथवा भवन प्रदान करना नियम विरुद्ध है।
■ अजाक्स कर्मचारियों की एक संस्था है, जो कि शासकीय संस्था अथवा शासकीय प्रतिष्ठान नहीं है।
■ अगर अजाक्स कोई कार्यक्रम करना चाहता है तो उसे अपने स्तर से कोई निजी स्वामित्व के स्थल को लेकर कार्यक्रम करना चाहिए।
■ इस तरह के आयोजन किसी भी कर्मचारियों की संस्था के द्वारा किसी भी शासकीय स्थल में करना विधि सम्मत एवं नियम निर्देशों के तहत गलत है।
■ इस पूरे कार्यक्रम में अजाक्स की मंशा स्पष्ट तौर पर जातिगत आधार पर बच्चों में विभिन्न उत्पन्न करना है।
■ इसतरह के कार्यक्रम में अगर संवैधानिक अधिकारों के बारे में बताया जाना था तो सभी वर्गों के बच्चों के लिए संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी जानी चाहिए।
■ विशेषकर SC-ST एवं OBC के लिए संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देकर इसतरह बच्चों में जातिगत एवं वर्ग में विभेद फैलाना पूरी तरह गलत है।
■ सपाक्स इसका विरोध करता है। एवं इस करवाई के खिलाफ सपाक्स अपने स्तर से हर संभव एवं विधि सम्मत कार्रवाई एवं कानूनी करवाई करेगा।
(नोट-जैसा कि सपाक्स समाज प्रदेश सचिव भानु तोमर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिक्र।)
इनका कहना
अजाक्स शासकीय नहीं बल्कि कर्मचारियों की एक संस्था है। महिला आईटीआई शासकीय भवन में अजाक्स संस्था द्वारा संविधान शपथ विधि समारोह आयोजन की आड़ में कार्यक्रम आयोजित करने का सपाक्स समाज विरोध करता है। इसी विरोध के चलते सपाक्स समाज कलेक्टर शशांक मिश्र को ज्ञापन सौंप अपनी मांग रखेगा। यदि फिर भी हमारी सुनवाई नहीं हुई तो फिर हम न्यायालय की शरण लेंगे।
- डॉ. निर्दोष निर्भय, एडवोकेट व जिला अध्यक्ष सपाक्स समाज