ऑपरेशन पवित्र में अपवित्रता, 10-12 प्रकरण वाले बदमाशों को सिर्फ बंधपत्र और 4-5 प्रकरण वाले गुंडों का जिलाबदर

डॉन रिपोर्टर, उज्जैन।
देश के कई प्रांतों में अपने लुक व बॉडी बिल्डिंग से अपनी पहचान बना रहे आईपीएस सचिनकुमार अतुलकर ने बतौर उज्जैन एसपी ज्वाइनिंग के करीब 2-3 माह बाद  27 अगस्त 2017 से अपने ऑपरेशन पवित्र की शुरुआत की थी लेकिन अब इस ऑपरेशन पवित्र में अपवित्रता दिखाई देने लगी है। ऐसा इसलिए कि ऑपरेशन पवित्र के लिए 10-12 प्रकरण वाले बदमाशों से सिर्फ 50 हजार रुपए का बंधपत्र भरवाया जा रहा हैं लेकिन 4-5 प्रकरण वाले गुंडों का जिलाबदर किया जा रहा है।


( उज्जैन एसपी सचिन कुमार अतुलकर)


अब इस ऑपरेशन पवित्र में अपवित्रता स्वतः घुल रही है या फिर थाना स्तर पर घोली जा रही है। ये जानकारी तो अभी सामने नहीं आ सकी है लेकिन 30 सितंबर 2019 के जिलाबदर आदेश पर नजर दौड़ाएंगे तो ऑपरेशन पवित्र में अपवित्रता स्पष्ट रूप से नजर आएगी।


इन बदमाशों पर इतने प्रकरण लेकिन इन्हें सिर्फ 50 हजार रुपए का बंधपत्र
थाना              बदमाश           अपराध संख्या
नीलगंगा      गणेश उर्फ बबला      12
नीलगंगा      कालू उर्फ लखन        09
इंगोरिया       राजेन्द्र माली            06
महिदपुर रोड  सुल्तान सोंधिया      06
नागझिरी        महेश राठौर            04
घट्टिया            रईस पिंजारा           04


इन गुंडों पर इतने प्रकरण और इन्हें किया जिलाबदर
थाना          गुंडे                 अपराध संख्या
घट्टिया    अर्जुन बागरी            03
घट्टिया     राजा भुवान जी        03
घट्टिया     जितेंद्र बागरी           04
तराना     बलवंत मोंगिया         04
उन्हेल      विजय                     05
इंगोरिया    गोविंद गुर्जर            06


अत्यधिक तनाव में उज्जैन पुलिस, कर रही सिर्फ नौकरी
उज्जैन पुलिस काफी लंबे समय से अत्यधिक तनाव में चल रही है। इसकी सही वजह क्या है, ये जानकारी कोई पुलिसकर्मी खुलकर नहीं देता लेकिन यदि उनसे सवाल किया जाए तो उनका एक ही जवाब रहता है कि भैया वैसे ही इतना तनाव है। जज्बा-अज्बा तो घर रख दिया है। अभी सिर्फ नौकरी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार को पूरे एक साल हो जाएंगे लेकिन सरकार गठन के 2-3 माह छोड़कर उज्जैन पुलिसकर्मियों को अब तक साप्ताहिक अवकाश का लाभ नहीं मिल सका है। इसे लेकर कुछ पुलिसकर्मियों ने आईजी राकेश गुप्ता से शिकायत कर साप्ताहिक अवकाश शुरू किए जाने की मांग भी की थी। बावजूद अब तक अवकाश शुरू नहीं किए गए इसलिए हो सकता है कि वे इसीकारण अत्यधिक तनाव में रहकर सिर्फ नौकरी ही कर रहे हो।


Popular posts
इन पुलिस ऑफिसर को महाकाल ने हमेशा दंड देकर ही हटाया, सीएम शिवराज के चंगुल में दूसरी बार उलझे
Image
शायद देश का इकलौता विभाग, जहां गलती किसी की भी लेकिन हर हाल में सस्पेंड होगा कर्मचारी ही, अब एसपी बंगले पर काम से इंकार करने पर 2 कांस्टेबल निलंबित
Image
भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में क्या है 'खेल', क्या इन अधिकारी के आंवले तोड़ने के फेर में चली गई इस कैदी की जान ?
Image
ये है आरोपी उपयंत्री की थाने में 'भीगी बिल्ली' के जैसी बैठी पहली तस्वीर, सुना है कि सही जानकारी नहीं देने से नाराज पुलिस ने लॉकअप में 'मुर्गा' बनाकर रखा इसलिए उभरी इसप्रकार की ढीली फोटो
Image
एसपी बोले, इस तारीख तक बदल देंगे सारे थानों के 'मठाधीश', एक क्लिक में पढ़े एसपी का परिचय
Image